फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: ठेकेदार सात फरवरी से हड़ताल पर, ठप होंगे विकास कार्य

Sun, 06 Feb 2022 09:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार बिज ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से वार्तालाप के बाद भी मामला नहीं सुलझाया गया है। ठेेकेदार सरकार से माइनिंग के नियमों में संशोधन कर सरलीकरण की मांग कर रहे हैं। क्रेशर में डब्ल्यू फ ार्म देने की सीमा तय की गई है।
विज्ञापन
हड़ताल पर जाएंगे ठेकेदार(सांकेतिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश में सोमवार से विकास कार्य ठप हो जाएंगे। डब्ल्यू फार्म और जीएसटी की राशि का भुगतान न होने से ठेकेदारों ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। सोमवार से ठेकेदार टेंडर में भाग नहीं लेंगे। जो भी कार्य चल रहे हैं, उन सभी को बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन होंगे। उपायुक्तों को भी ज्ञापन सौंपे जाएंगे। हिमाचल ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार बिज ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से वार्तालाप के बाद भी मामला नहीं सुलझाया गया है। ठेेकेदार सरकार से माइनिंग के नियमों में संशोधन कर सरलीकरण की मांग कर रहे हैं।

 

क्रेशर में डब्ल्यूफॉर्म देने की सीमा तय की गई है। ऐसे में ठेकेदारों को यह फॉर्म नहीं मिल रहे हैं। इससे लोक निर्माण और अन्य विभागों के पास करोड़ों की राशि फं स गई है। ठेकेदार सरकारी भवनों के अलावा डंगों के काम कर चुके हैं। अब पैसे की बात आई तो ठेकेदारों से डब्ल्यू फॉर्म मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार एक जुलाई 2017 से पहले के कार्यों पर पूरा रिफंड मांग रहे हैं। लेकिन अभी तक यह पैसा नहीं दिया गया है। उधर, ठेकेदार की सभी यूनियनें इस मामले को लेकर एक हो गई हैं। ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपिंद्र नरवाल ने भी हड़ताल पर जाने की बात कही है। नगर निगम ठेकेदार यूनियन के अध्यक्ष पीएन शर्मा ने भी हड़ताल का समर्थन किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें