फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से पहले किया वादा पूरा करे सरकार: महासंघ

Thu, 09 Aug 2018 05:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ ने सरकार से अनुबंध कार्यकाल 3 वर्ष से कम कर 2 वर्ष करने की मांग की है। संघ का कहना है कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले कर्मचारियों से यह वादा किया था। सरकार के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य पर रखे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अनुबंध कार्यकाल को 3 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष करने पर विचार करने की बात कही थी।

विज्ञापन


हिमाचल में भाजपा सरकार बने 6 महीने से अधिक समय हो गया है, लेकिन अनुबंध कर्मचारियों को सरकार से राहत नहीं मिली है। प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार, महासचिव कुशल ठाकुर, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद कुमार, प्रेस सचिव भुनेश कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी अनूप शर्मा, वित्त सचिव सुनील कुमार, मुख्य सलाहकार सुशील चौहान, संयुक्त सचिव जय कृष्ण, एवं सुरेश ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि महासंघ विधायकों, मंत्रियों और मुख्यमंत्री को कई बार मांगपत्र सौंप चुका है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में 31 मार्च और 30 सितंबर को 3 वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित किया जाता है। अब अगर किसी की नियुक्ति 31 मार्च या 30 सितंबर से एक भी दिन बाद होती है तो उसे नियमितीकरण के लिए और 6 महीने तक इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें