फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: जलापूर्ति योजनाओं के पानी से निर्माण पर रोक, उल्लंघन पर कटेगा कनेक्शन; निर्देश जारी

Fri, 21 Jun 2024 10:04 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में सूखे की स्थिति के कारण जल शक्ति विभाग ने जलापूर्ति योजनाओं के पानी से निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
पानी से निर्माण कार्य पर रोक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सूखे की स्थिति के कारण जल शक्ति विभाग ने जलापूर्ति योजनाओं के पानी से निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। उल्लंघन करने वालों के पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश जारी किए गए हैं। जलसंकट की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने राज्य व जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की है, जो जिला प्रशासन से तालमेल कर पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करेंगे। आपात स्थिति को छोड़कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। पानी के नए कनेक्शनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन

धर्मशाला और नूरपुर के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में 14 हैंडपंप ठीक किए गए हैं। जहां पेयजल आपूर्ति का कोई वैकल्पिक स्रोत नहीं है, वहां टैंकरों से सप्लाई दी जा रही है। शिमला, कुल्लू और कांगड़ा जिलों में पानी के लिए टैंकर तैनात किए जा रहे हैं। इस साल मई के तीसरे सप्ताह से ही सूखे की स्थिति के कारण 3,933 बस्तियों को आपूर्ति करने वाली 1,315 योजनाएं और लगभग 4 लाख 56 हजार की आबादी प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

15 जून तक 6537 बस्तियों को जलापूर्ति करने वाली 1,797 योजनाएं और 8 लाख 88 हजार की आबादी प्रभावित हुई हैं। शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का पर्याप्त भण्डारण, टैंकों, तालाबों और बावड़ियों की सफाई सुनिश्चित की गई है। रबड़ की पाइप बिछाकर सूखे और कम जल स्तर वाले स्रोतों को रिचार्ज करने के उपाय किए जा रहे हैं। पेयजल का दुरुपयोग रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गैर घरेलू उपयोग के लिए रसोई और बाथरूम से निकलने वाले पानी के प्रयोग का सुझाव दिया जा रहा है। पेयजल आपूर्ति के लिए बिजली बोर्ड से पंपिंग के प्रतिबंधित समय में ढील देने का आग्रह किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें