फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा इस रेलवे लाइन का निर्माण, सांसद वीरेंद्र कश्यप ने किया खुलासा

Wed, 07 Mar 2018 10:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

इस रेलवे लाइन का निर्माण जल्द शुरू होगा। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने इसका खुलासा किया है।33.5 किलोमीटर लंबी चंडीगढ़ बद्दी-रेलवे लाइन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


इसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम आखिरी चरण में है। यह जानकारी सांसद वीरेंद्र कश्यप ने दी। कश्यप ने कहा कि रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने उन्हें भेजे पत्र में बताया है कि इस रेलवे लाइन के लिए कुल 80 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जानी है, 

जिसमें से 27.5 हेक्टेयर भूमि हिमाचल प्रदेश सरकार तथा 52.5 हेक्टेयर भूमि हरियाणा में अधिग्रहीत की जा रही है। लाइन का लोकेशन सर्वे पूरा कर लिया गया है। 
विज्ञापन


इस रेलवे लाइन के निर्माण से बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र की लगभग 2000 औद्योगिक इकाइयों  को लाभ मिलेगा। वर्मा ने बताया कि रेलवे से हुए पत्राचार में यह भी बताया गया है कि 3745.62  करोड़ लागत की 216.08  

किलोमीटर लंबी नई घनौली देहरादून वाया नालागढ़-बद्दी-बरोटीवाला-कालाअंब-पांवटा साहिब रेलवे लाइन का प्रारंभिक इंजीनियरिंग एवं ट्रैफिक सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस रेलवे लाइन की स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें