फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल का संरक्षण करना समय की जरूरत : रेनू

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय उच्च विद्यालय विकासनगर में पृथ्वी दिवस पर विविध गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल की मुख्य अध्यापिका रेनू रतन ने विद्यार्थियों को पृथ्वी का महत्व बताया। उन्होंने अपने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना, जल का संरक्षण करना और प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग करना समय की बड़ी आवश्यकता है। इसके बाद विज्ञान अध्यापिका बंदना ने पृथ्वी दिवस के महत्व को सरल और प्रभावशाली ढंग से समझाते हुए विद्यार्थियों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में हाउस-स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें सूर्य हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन कला अध्यापक विनोद चौहान ने किया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर पृथ्वी की रक्षा करने, पर्यावरण को स्वच्छ रखने और जागरूक नागरिक बनने का प्रण लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें