कुमारहट्टी में चार मंजिला भवन गिरने की जांच कांग्रेस ने भी अपने स्तर पर शुरू कर दी है। जांच कमेटी का गठन विधायक कर्नल धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में किया है। कमेटी ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया।
इसके बाद कुमारहट्टी में बैठक भी की। हादसे पर एक गाइडलाइन तैयार की गई है। ऐसी घटना दोबारा न हो, उसके लिए कमेटी की ओर से सुझाव दिए जाएंगे। इसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपी जाएगी। उसके बाद रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपी जाएगी।
गौरतलब है कि 14 जुलाई को कुमारहट्टी में नाहन मार्ग पर एक चार मंजिला भवन धराशायी हो गया था। इस दौरान असम राइफल के जवान ढाबे में खाना खाने के लिए रुके थे। इनमें 13 जवानों की मलबे में दबकर मौत हो गई।
हादसे में एक महिला की भी मौत हुई थी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। इसकी जांच एसडीएम रोहित राठौर की अगुवाई में पूरी की गई है। अब कांग्रेस भी मामले की जांच कर रही है।
जांच कमेटी में पूर्व मंत्री एवं सोलन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक कर्नल धनीराम शांडिल चेयरमैन बनाए गए हैं। प्रदेश प्रवक्ता रमेश चौहान सदस्य सचिव नियुक्त किए गए हैं।
सदस्यों में प्रदेश कांग्रेस सचिव विनोद सुल्तानपुरी, शिवकुमार, प्रदेश सचिव राजेश शर्मा शामिल हैं। कमेटी प्रदेश में हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ों से हो रहे भूस्खलन को रोकने पर भी अपनी रिपोर्ट तैयार करे