फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस चुनाव: बगावती सुरों के बीच टला कांग्रेस टिकटों का आवंटन, कल जारी होगी 68 सीटों की सूची

Sun, 16 Oct 2022 09:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान होने के बाद प्रत्याशियों के नाम घोषित होने की संभावना है। 11 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस नेताओं के बगावती सुरों के बीच रविवार देर रात को टिकटों के आवंटन को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। अब सोमवार को एक साथ 68 सीटों के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। प्रत्याशियों के चयन के लिए रविवार देर रात तक दिल्ली से शिमला तक वरिष्ठ नेता माथापच्ची करने में जुटे रहे। सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान होने के बाद प्रत्याशियों के नाम घोषित होने की संभावना है।

विज्ञापन




उधर, टिकट कटने से नाराज नेताओं से होने वाले नुकसान के डैमेज कंट्रोल के लिए रविवार को रात भर बैठकों का दौरा चला। 11 सीटों पर प्रत्याशियों के चयन के लिए छह सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव मुकुल वासनिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी, पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री इस कमेटी में शामिल किए गए हैं।

यह कमेटी शिमला शहरी, देहरा, नाचन, कुटलैहड़, गगरेट, चुराह, इंदौरा, बैजनाथ, करसोग, धर्मपुर और शाहपुर सीटों पर दावेदारों को लेकर मंथन करेगी। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के आदेशानुसार इस कमेटी का गठन किया गया है। टिकटों की घोषणा नहीं करने के चलते ही युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों से सोमवार को आयोजित की जाने वाली प्रेस वार्ता को स्थगित करवाया गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि सभी नाराज नेताओं से बातचीत जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें