फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से कर्ज माफी फार्म भरवा रही कांग्रेस, पढ़ें पूरा मामला

Sun, 10 Mar 2019 05:09 AM IST
ashok chauhan हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के मुकाबले कांग्रेस ने किसान कार्ड फार्म के फार्मूले पर काम शुरू कर दिया है। पार्टी ने किसान कार्ड फार्म भरने का अभियान छेड़ दिया है।

विज्ञापन


इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के बीच जा रहे हैं। इस अभियान के तहत पंजाब, राजस्थान व कर्नाटक प्रदेश का उदाहरण देकर किसानों को कांग्रेस सरकार के बनते ही कर्ज माफी का भरोसा दिलाया जा रहा है।

किसान कार्ड फार्म का जिम्मा कांग्रेस ने युवा विंग और किसान सेल को सौंपा है। पार्टी कार्यकर्ता इन दिनों कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, ऊना जिला में किसान कार्ड फार्म भरने की मुहिम छेड़े हुए हैं।
विज्ञापन


उधर, कांग्रेस किसान सेल के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चंबियाल ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने साफ किया है कि अगर केंद्र में सरकार बनेगी, तो देश के सभी राज्यों के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा, जिसके लिए किसान कार्ड फार्म भरे जा रहे हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

फार्म में आठ कॉलम

कांग्रेस के किसान फार्म में कुल आठ कॉलम हैं। इसमें किसान का नाम, मोबाइल नंबर, पंचायत का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, विधानसभा क्षेत्र का नाम और कर्ज राशि के कॉलम हैं।

इसके अलावा फार्म भरने वाले कार्यकर्ता का नाम और हस्ताक्षर भी शामिल हैं। कांग्रेस की चंबी रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सत्ता में आने के बाद किसानों का कर्ज माफ करने का संकेत दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें