फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस चुनाव: चार से अधिक दावेदारों वाली 22 सीटों पर कल मंथन करेगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी

Thu, 06 Oct 2022 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में दावेदारों के नाम शार्ट लिस्ट कर नए पैनल तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री दीपादास मुंशी - फोटो : Twitter@DeepaDasmunshi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस की राज्य चुनाव कमेटी से 22 सीटों के लिए भेजे गए चार से अधिक दावेदारों के पैनल पर शुक्रवार को स्क्रीनिंग कमेटी मंथन करेगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता में शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे नई दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में दावेदारों के नाम शार्ट लिस्ट कर नए पैनल तैयार किए जाएंगे।

विज्ञापन


आठ अक्तूबर को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक संभावित है। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के दौरान शिमला शहर, ठियोग, चौपाल, लाहौल-स्पीति, बिलासपुर सदर, हमीरपुर सदर, भोरंज, चुराह, इंदौरा, शाहपुर, सुलह, देहरा, जसवां परागपुर, जयसिंहपुर, कांगड़ा, बैजनाथ, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, मंडी सदर, नाचन, सिराज और कुटलैहड़ की सीटों के लिए दावेदारों के नाम शार्ट लिस्ट किए जाएंगे।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी संजय दत्त, गुरकीरत सिंह कोटली, तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू, धीरज गुर्जर और उमंग सिंघर भी मौजूद रहेंगे। स्क्रीनिंग कमेटी दावेदारों के पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव कमेटी की मंजूरी को भेजेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें