फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाएगी राहत राशि

Wed, 22 Aug 2018 08:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता वीरवार को केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत राशि जुटाएंगे। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल केरल पीड़ितों के लिए राहत राशि जुटाओ अभियान शुरू करेंगी।

विज्ञापन


हाईकमान ने गत दिनों सीडब्लूसी की बैठक में फैसला लिया था कि कांग्रेस के सभी सांसद और विधायक केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए फंड भेजेंगे। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने बताया कि हिमाचल कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में वीरवार को पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए चलाए जा रहे राहत राशि जुटाओ अभियान का शुभारंभ करेंगी। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें