माना जा रहा है कि राहुल गांधी छराबड़ा में प्रियंका के निर्माणाधीन आशियाने को भी देखेंगे। सड़क मार्ग से शिमला आते समय राहुल गांधी सोलन में करीब 30 मिनट तक रुके। ब्रुरी में हाईवे पर ढाबे में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
राहुल कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र भी दे गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुुनाव नजदीक हैं। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर तैयारी में लगना होगा। सभी कार्यकर्ता ईमानदारी से मेहनत करते हैं तो मौजूदा केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने में देर नहीं लगेगी।
राहुल ने कार्यकर्ताओं से दिल्ली में उनके निवास पर आकर मिलने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस की जबरदस्त वापसी हुई है जो केंद्र में सरकार बनाने के लिए शुभ संकेत हैं।
कार्यकर्ताओं को अब एकजुटता दिखाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहना होगा। इस दौरान प्रियंका वाड्रा ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा की। राहुल गांधी शाम छह बजे ब्रुरी से शिमला के लिए रवाना हुए।