पूर्व विधायक अजय महाजन की अध्यक्षता में नूरपुर उपमंडल में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आईपीएच कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाएं अपने साथ खाली मिट्टी के मटके लाई थीं। जो उन्होंने आईपीएच कार्यालय के प्रांगण में फोड़े।