फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने हिमाचल में चारों सीटों पर तैनात किए ऑब्जर्वर

Mon, 18 Mar 2019 08:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल में चार ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड से दो और दिल्ली-चंडीगढ़ से एक-एक नेता की तैनाती ऑब्जर्वर के रूप में कर दी है।

विज्ञापन


पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने इस संबंध में लिखित आदेश भी जारी कर दिए हैं। प्रभारी रजनी पाटिल ने सोमवार को लिखित आदेश जारी कर उत्तराखंड के पूर्व विधायक जोत सिंह घनसोला को कांगड़ा संसदीय सीट के लिए ऑब्जर्वर लगाया है।

इनके अलावा उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को शिमला आरक्षित संसदीय सीट, मंडी संसदीय सीट के लिए दिल्ली के राजीव गंभीर और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए चंडीगढ़ के पूर्व उप महापौर एचएस लक्की को ऑब्जर्वर तैनात किया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें