फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हाल में भोरंज सीट जीतना चाहती है कांग्रेस, फील्ड में उतारे कई बड़े नेता

Fri, 24 Mar 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं चैयरमैन मीडिया विभाग नरेश चौहान ने आज प्रेस को जारी बयान में बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा भोरंज के उपचुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस नेताओं को सैक्टर व पंचायत स्तर पर प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन


सुक्खू ने कई महत्वपूर्ण नेताओं की पंचायतों में ड्यूटी लगवाई है। समीरपुर, पंजोत, बगवाड़ा, दाड़ी और बराड़ा ग्राम पंचायतों की जिम्मेवारी चंद्रशेखर, राजेंद्र जार और नरेश ठाकुर को दी गई है। दरबियाड़, खजियां, टिक्कर और डिम्मी का दायित्व संजय रतन, अजय महाजन, कुलदीप पठानिया आदि को दी गई है।

चंबोह, कोट, बजरोह, बधानी पंचायतों का दायित्व राकेश कालिया, किशोरी लाल, रामलाल ठाकुर और हर्षवर्द्धन चौहान आदि को दिया गया है। दादू, हनोह, पपलाह, धीदार की जिम्मेवारी चंद्रकुमार, कुलदीप कुमार, नीरज भारती आदि को दी गई है। केहरवीन, अम्मान, धनवान, साधरैन, भोरंज आदि को जगजीवन पाल, बंबर ठाकुर, पवन काजल आदि को काम दिया गया है।
विज्ञापन


मेहल, कारहा, खरवाड़, पट्टा, नादौन की जिम्मेवारी यादविंद्र गोमा, रंगीलाराम राव आदि नेताओं को मिली है। इसी तरह से कई अन्य पंचायतों में भी इसी तरह से नेताओं को जिम्मेवारी दी गई है। मुंडखर, जाहू, बडे़हीर आदि पंचायतों की जिम्मेवारी रोहित ठाकुर, मोहन लाल ब्राक्टा आदि को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें