फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करेंगे कांग्रेस के पुराने दिग्गज

Sat, 15 Jun 2019 11:51 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विधानसभा उपचुनाव में जीत के लिए कांग्रेस पूरा लगाएगी। लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद पार्टी ने मंथन कर निचले स्तर पुराने नेताओं को उपचुनाव में प्रचार के लिए उतारने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर दोनों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक महीना लगाएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार पुराने कांग्रेस नेताओं की ताकत से पच्छाद और धर्मशाला में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस टक्कर देगी।

पार्टी का मानना है कि ये वही लोग हैं, जो कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े थे, लेकिन बीच में हालात ऐसे पैदा हुए कि उन्होंने घरों में बैठना पड़ गया। ये लोग पिछले कई सालों से कांग्रेस की विचारधारा से नि:स्वार्थ भाव से जुड़े हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिछले करीब डेढ़ दशक से कांग्रेस विचारधारा के कई लोग चुनाव में पार्टी नेताओं के पक्ष में प्रचर करने नहीं आ रहे हैं। लिहाजा, कांग्रेस पूरी ताकत से चुनाव नहीं लड़ पा रही है।

पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के पीछे जाने का नुकसान कांग्रेस को उठाना पड़ रहा है। सिरमौर के पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को पच्छाद में उप चुनाव के लिए मैदान में उतारा जाना है। धर्मशाला के पुराने कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी पार्टी के प्रचार का जिम्मा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें