फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक मेल की राजनीति मेजर की पुरानी आदत : विक्रमादित्य

Sun, 08 Sep 2019 05:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री पर यात्रा भत्तों में करोड़ों रुपये खर्च करने के आरोप लगाने वाले पूर्व मंत्री विजय सिंह मनकोटिया पर वीरभद्र सिंह के बेटे एवं कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मनकोटिया ने हमेशा ही ब्लैक मेल की राजनीति की है।  मुख्यमंत्री रहते वीरभद्र सिंह ने उन्हें पूरा मान सम्मान दिया लेकिन उनके इस चरित्र की वजह से ही शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनकोटिया अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते भारी तनाव से गुजर रहे हैं। यही वजह है कि उन्हें सोते-जागते वीरभद्र सिंह के सपने ही दिखाई देते हैं। लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए केवल अखबारों में बने रहना उनकी पुरानी आदत है। असल में मनकोटिया के ये आरोप तथ्यों पर नहीं, बल्कि सरकारी खर्च पर है जो स्वयं ही उनकी ओछी राजनीति को दर्शाता है।

इसलिए उन्हें समय रहते उपचार करवा लेना चाहिए।  विक्रमादित्य ने कहा कि वीरभद्र सिंह के खिलाफ  कोई भी टिप्पणी करने से पहले मनकोटिया अपने गिरेबान में झांक कर देख लें। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के नाते किसी भी नेता को सरकारी कामकाज के लिए सरकारी हेलीकाप्टर के इस्तेमाल की पूरी छूट होती है तो क्या यह यात्रा भत्ते में आता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें