फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की ऑक्शन में देरी क्यों कर रही है सरकार : राणा

Sun, 05 Jan 2020 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने इंडियन टेक्नोमैक कंपनी सहित जीएसटी और नशाखोरी पर सरकार को घेरा। कहा कि इस कंपनी को ऑक्शन करने में देरी क्यों की जा रही है। सरकार के राजस्व में करीब 300 करोड़ की बढ़ोतरी होगी, जबकि सरकार बार-बार लोन ले रही है। सरकार बताए कि जीएसटी से करोड़ों की आमदनी हो रही है तो लोन लेने की जरूरत क्यों पड़ रही है।

विज्ञापन


जीएसटी को सरकार ने गलत तरीके से लागू कर छोटे व्यापारियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। काम न होने पर भी उन्हें हर माह 1 हजार से 1500 रुपये खर्च उठाना पड़ रहा है। आए दिन पुलिस हर दुकान से शराब की बोतलें पकड़ रही है। रोजाना पुलिस चिट्टा और नशे की खेप पकड़ रही है, जिससे यह लगता है कि जैसे अवैध शराब और नशे की जड़ें किस कद्र देवभूमि में पक्की हो चुकी हैं।

आज से 5 साल पहले पंजाब में जो नशा माफिया था, उसको आज हिमाचल ने पनाह दे रखी है। दिखावे के नाम पर गरीबों, दुकानदारों व ढाबे वालों पर कार्रवाई कर प्रशासन कुछेक ग्राम नशा और 5-7 शराब की बोतलें बरामद कर सरकार की मिलीभगत और लाचारी पर पर्दा डाल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें