फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस टिकटों पर दिल्ली में होगा मंथन

Fri, 22 Mar 2019 08:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस (फाइल फोटो)
विज्ञापन

प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस टिकटों के लिए 25 को दिल्ली में मंथन होगा। स्क्रीनिंग कमेटी के सभी सदस्य टिकटों के पैनल के लिए दिल्ली बुलाए गए हैं। मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में आवेदन न करने वालों को टिकट मिल सकता है।

विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में दूसरे दौर की बैठक 25 मार्च को बुलाई गई है। एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री भी शामिल होंगे।

उनका कहना है कि अभी चारों सीटों में पैनल को अंतिम रूप दिया जाना है। इसके बाद यह पैनल केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजे जाएंगे। केंद्रीय चुनाव समिति चारों सीटों के पैनल में से टिकटों को फाइनल नहीं कर पाएगी तो यह टिकटों के लिए मामला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पास भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें