फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासाः छेड़खानी नहीं, बेटी की जिद के आगे हार गई थी मां

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर में मां बेटी के सुसाइड केस में नया मोड़ आ गया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस दावा कर रही है कि बेटी की जिद के आगे मां ने हार मान ली और मौत को गले लगा लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि सुमन कौशल की बेटी अक्षिता देहरा के रहने वाले युवक सुरजीत उर्फ शम्मी ठाकुर से शादी करना चाहती थी। इस बारे में बेटी ने अपनी मां से बात भी की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें, आरोपी की मां ने भी किया बड़ा खुलासा

मां को रिश्ता पसंद नहीं था। शम्मी ठाकुर पहली बार इस परिवार से तब मिला था जब एक दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आई थीं। सुमन शर्मा उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई थी। इसके बाद पढ़ाई को सुचारू ढंग से चलाने के लिए सुमन अपनी लड़की अक्षिता के साथ नादौन में अपने मायके के साथ रहने लगी। अक्षिता एक निजी स्कूल में पढ़ने के लिए रोजाना देहरा जाती थी।

फोन पर शम्मी के संपर्क में थी अक्षिता

पुलिस के अनुसार इस दौरान कभी-कभी शम्मी ठाकुर उससे मिलने का प्रयास करता रहता था। जब अक्षिता नादौन कॉलेज में पढ़ने लगी तो शम्मी ठाकुर ने देर रात को फोन करने का सिलसिला तेज कर दिया। जानकारी समय-समय पर अक्षिता अपनी मां को बता दिया करती थी। पुलिस को शम्मी ठाकुर ने बताया कि तीन साल से वह अक्षिता के संपर्क में था।

शम्मी ने बताया कि उसने मां-बेटी को कोई धमकियां नहीं दी। पोस्टमार्टम के बाद वीरवार को देहरा में मां-बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया। डीएसपी हेडक्वार्टर लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि सुमन कौशल की बेटी अक्षिता आरोपी युवक से शादी करना चाहती थी। लेकिन इस फैसले पर सुमन कौशल सहमत नहीं थी। पुलिस जांच कर रही है।

आरोपी 14 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर

मां-बेटी की आत्महत्या मामले में देहरा से गिरफ्तार युवक को पुलिस ने वीरवार को नादौन कोर्ट में पेश किया। आरोपी युवक को 14 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक से मां-बेटी को तंग करने के आरोपों को लेकर पूछताछ भी की। पुलिस ने सुमन कौशल और उसकी बेटी अक्षिता कौशल दोनों के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले लिया है।

दोनों के मोबाइल फोन पर आत्महत्या से पहले हुई लोगों से बातचीत की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। पुलिस यह पता करना चाहती है कि आत्महत्या से पहले मां और बेटी के नंबर पर किन-किन लोगों से क्या-क्या बात हुई। पुलिस सुसाइड नोट पर लिखावट की जांच करने के लिए इसे फोरेंसिक लैब में भेजने की तैयारी में है।

एएसपी हमीरपुर डॉ. शिव कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपी युवक को नादौन कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने मां-बेटी के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में लेकर काल डिटेल्स खंगालनी शुरू कर दी है। सुसाइड नोट पर लिखावट और कॉल डिटेल की जांच से मामले को सुलझाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इस वजह से भी तनाव में थी सुमन

अपने सुसाइड नोट पर सुमन ने अपना वारिस अपने ननद के बेटे एवं भांजे आदर्श को बनाया है। आदर्श ने बताया कि सुमन कौशल के पति मनमोहन कौशल ने एक कारोबारी के साथ वाहन एजेंसी ले रखी थी। एजेंसी शुरू करने के बाद दोनों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसके चलते आखिर एजेंसी ही बंद हो गई। इस दौरान मनमोहन कौशल की मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि यह मामला न्यायालय में चला गया जहां सुमन कौशल के पक्ष में फैसला आने पर दूसरे पक्ष ने अगली अदालत में इसकी अपील कर दी। कारोबारी ने लोन के 17 लाख रुपये भरे थे। लेकिन बाद में कारोबारी ने रिकवरी का मामला भी सुमन के खिलाफ चला दिया। मानहानि के दो अलग-अलग मामले सुमन पर दायर कर दिए गए।

आदर्श ने बताया कि उसकी मामी सुमन ने बताया था कि अब कारोबारी 80 लाख रुपये का कोई और मामला चलाने की धमकी दे रहा है। कारोबारी से बात करने पर उसने बताया कि 65 लाख रुपये का दूसरे परिवार के कारण नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी प्रकार के मामले एक करोड़ रुपये के करीब बनते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें