फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सांसद पी गोवर्धन रेड्डी की हार्ट अटैक से मौत, कुल्लू घूमने गए थे

Sat, 10 Jun 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
रसायन एवं उर्वरक से संबंधित संसद की स्थायी समिति के सदस्य एवं तेलंगाना से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पी गोवर्धन रेड्डी का शुक्रवार सुबह क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हृदय गति रुक जाने से देहांत हो गया। 81 वर्षीय राज्य सभा के सांसद रेड्डी रसायन एवं उर्वरक से संबंधित संसद की स्थायी समिति सदस्यों के साथ करीब एक सप्ताह के हिमाचल दौरे पर आए थे।
विज्ञापन


समिति अध्यक्ष एवं शिव सेना के सांसद आनंदराव अडसूल की अध्यक्षता में हिमाचल प्रवास के लिए कुल्लू पहुंची समिति में शामिल रेड्डी की शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे भुंतर हवाई अड्डे पर उतरते ही रेड्डी की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां पर उनका देहांत हो गया।

बताया जा रहा है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान में चढ़ते समय भी वे लड़खड़ा गए थे। ऐसी हालत में उनके साथ उनकी पत्नी ने दौरा रद्द करने की बात कही थी, लेकिन सांसद ने जाने की इच्छा जताई। वे हिमाचल आ गए, जहां उनकी हालत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन


हालांकि इस दौरान कुछ सहयोगी सांसद और टीम के अन्य अधिकारी कुल्लू से आगे नग्गर के लिए निकल गए थे। यहां पर्यटन विभाग के होटल नग्गर कैसल में स्थायी समिति के सदस्यों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। सांसद की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर सभी कुल्लू अस्पताल पहुंच गए। सांसद के पार्थिव शरीर को चार्टर्ड प्लेन के जरिए भुंतर एयरपोर्ट से हैदराबाद भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें