सांगला वैली में नौतोड़ बहाली को लेकर हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रो
कल्पा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह की अगुवाई में सांगला घाटी की चार पंचायतों का दौरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला
(किन्नौर)। नौतोड़ बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस ने सांगला घाटी की दुर्गम पंचायतों में हस्ताक्षर अभियान चलाया। कल्पा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छितकुल, रकछम, बटसेरी और थेमगारंग पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों को नौतोड़ बहाली के मुद्दे पर जागरूक किया। कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से मांग की कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से जुड़ी व्यवस्था में राहत देकर जनजातीय जिले के लोगों को नौतोड़ का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा क्षेत्र के लोगों के भूमि अधिकारों और आजीविका से जुड़ा है। ग्रामीणों से अभियान में सहयोग देने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश नेगी, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक पितांबर दास नेगी, किनफेड निदेशक सचिन नेगी, बीडीसी सदस्य प्रदीप नेगी और कृष्णा नेगी, ग्राम कांग्रेस कमेटी बोनिंगसारिंग के अध्यक्ष किशोर कुमार नेगी, ग्राम कांग्रेस कमेटी बटसेरी के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह नेगी और दिनेश नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।