शिमला। भाजपा के जिला अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि पूरे देश में सिलिंडर भरपूर मात्रा में उपलब्ध हैं। कांग्रेस नेताओं के झूठे प्रचार की वजह से लोग बेवजह परेशान हो रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री गैस सिलिंडरों की आपूर्ति को लेकर मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब तक नहीं दे रहे हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष केंद्र सरकार को कोसने में व्यस्त हैं और आधी अधूरी जानकारी कांग्रेस नेताओं की नाकामी का प्रतीक है। जिला भाजपा पदाधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं के झूठे प्रचार की कड़ी निंदा की है। महामंत्री सत्य प्रकाश माणिक, राजेंद्र झीना, जिला उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, रजनी सिंह,नारायण सिंह, यशपाल ठाकुर, जिला मीडिया विभाग के प्रमुख वीरेंद्र शर्मा, जिला सचिव हनीश चोपड़ा, पूनम शर्मा, मीना वर्मा, अलका कंवर, जिला मीडिया प्रभारी किशोर ठाकुर, गगन लखनपाल, जिला कोषाध्यक्ष सुनील धर,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीना शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक संजीव सूद और कल्पी शर्मा, जिले के सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी दिग्विजय भानु और अन्य कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के झूठे प्रचार की कड़ी निंदा की है। ब्यूरो