फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बलग में 271 लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हेल्पेज इंडिया की ओर से पंचायत बलग में शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में पांच विशेषज्ञों ने 271 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में 182 लोगों की आंखें जांची गईं और 128 लोगों का शुगर तथा बीपी जांचा। इस अवसर पर 138 जरुरतमंदों को चश्मे और सभी लोगों को मुफ्त दवाइयां बांटी गईं। शिविर में मेडिसिन में डॉ. देवेंद्र सिंह विलोरिया, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. भाग सिंह धीमान, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एमएल शर्मा, गायनी विशेषज्ञ डॉ. रेनु शर्मा और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप वर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर पंचायत बलग के पूर्व प्रधान संदीप पांडे ने हेल्पेज इंडिया का इस आयोजन के लिए धन्यवाद किया। शिविर में हेल्पेज इंडिया के एमएचयू शिमला की सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुनीला नेगी, फार्मासिस्ट मोहित पाठक और समाजसेवी यशपाल ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें