फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी ने नाज चौक पर की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा विधायकों पर राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए जिला शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को शहर के नाज चौक पर प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा इस मामले में मांफी मांगे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रगान देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। विधानसभा जैसी पवित्र जगह पर राष्ट्रगान की गरिमा को ठेस पहुंचाना निंदनीय है। आरोप लगाया कि सदन की परंपराओं को दरकिनार कर राष्ट्रीय प्रतीकों को विवादों में घसीटना भाजपा की राजनीति को दर्शाता है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रगान के गायन के समय प्रत्येक नागरिक और जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है कि वह पूरी गरिमा के साथ खड़ा रहे। उन्होंने कहा कि राजनीति अपनी जगह है लेकिन राष्ट्र के सम्मान से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला शहरी कांग्रेस ने भाजपा से राष्ट्रगान के कथित अपमान के लिए बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है। प्रदर्शन में कांग्रेस नेता अमित नंदा और जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव दीपक सुंदरीयाल मौजूद रहे। इसके अलावा उपाध्यक्ष रवि राणा, कुश पाल सिंह, सत्या वर्मा, जय प्रकाश, मंगल बिष्ट, नरेश गांधी, उमा वर्मा और विशाल ठाकुर भी शामिल हुए। महासचिव मुकेश भाटिया, दीक्षित जोगटा, विनोद कुमार, सुमित गौतम, रोहित कश्यप और रवि दत्त ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें