बोले, कांग्रेस महिला विरोधी जन आक्रोश पदयात्रा 23 को
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा, महिला आरक्षण में कांग्रेस ने मिलकर रची साजिश
भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई की दीपकमल में हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। भारतीय जनता पार्टी जिला शिमला की विशेष बैठक जिलाध्यक्ष केशव चौहान की अध्यक्षता में दीपकमल कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
डॉ. बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर महिलाओं के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पंचायतों, नगर निकायों, विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी को कम करके उनके साथ धोखा किया है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार की नीतियों और कथित नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएं। हर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ स्तर पर घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराए।
डॉ. बिंदल ने बताया कि 19 अप्रैल से प्रदेश स्तर पर महिलाएं आरक्षण बिल के मुद्दे पर पदयात्रा करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करने में विफल रही है और जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। बैठक में बलबीर वर्मा, पायल वैद्य, डेजी ठाकुर, कमलजीत सूद, डॉ. संजय ठाकुर, कुसुम सदरेट, प्रमोद ठाकुर, संजय सूद, सत्य प्रकाश मानक, राजेंद्र जिन्ना, संजीव चौहान, भारत भूषण, राहुल ठाकुर, शिवानी ठाकुर, यशपाल ठाकुर और वीरेंद्र शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।