फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: केसी वेणुगोपाल बोले-मोदी ने हिमाचल में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची

Fri, 24 May 2024 05:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में वेणुगोपाल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में हिमाचल की अनदेखी की, अब किस आधार पर जनता से वोट मांगने आए हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने प्रेसवार्ता की। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ही हिमाचल में कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची है। मंडी की रैली में उन्होंने हिमाचल की छह सीटों पर हो रहे उपचुनाव में छह विधायकों को जीत दिलाने की बात कहकर यह साबित कर दिया है। हिमाचल में प्राकृतिक आपदा के समय मोदी ने हिमाचल से मुंह फेरकर रखा। आपदा के समय हिमाचल में जानमाल की हानि हुई लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार के हाथ हिमाचल की मदद के लिए आगे नहीं बढ़ पाए। अब किस आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल की जनता से वोट मांगने आए हैं।

विज्ञापन


हिमाचल कांग्रेस मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इससे भाजपा के नेता वाकिफ है। इसको लेकर बौखलाहट है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, कर्नाटक आदि राज्यों में इंडी गठबंधन की लहर है। कांग्रेस पार्टी को राज्यों में बहुमत मिला है। इसके डर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदु-मुसलमान अनाप-शनाप बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। देश महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। कांग्रेस पार्टी देश में फैली बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों पर लड़ रही है। मोदी का युवाओं के लिए दो करोड़ नौकरी का वायदा भी जुमला निकला है। उन्होंने कहा कि मोदी विदेश सेब पर 100 आयात शुल्क के मुद्दे पर कुछ नहीं बोल पाए। बोलेंगे भी कैसे, जब हिमाचल के लिए दिया कुछ नहीं। आज तक उनका कोई भी वायदा पूरा नहीं हुआ है।

विज्ञापन

रोहड़ू में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा 
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार 25 मई को रोहडू़ के रामलीला मैदान में जनसभा करेंगे। कांग्रेस मंडल रोहड़ू के प्रेस सचिव हैप्पी मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की शनिवार को सुबह 10:30 बजे रामलीला मैदान में जनसभा होगा। जिसकी सभी तैयारियां कांग्रेस मंडल रोहड़ू द्धारा कर ली गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें