डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस पार्टी ने भाजपा की तर्ज पर एक चिकित्सक पर सियासी दांव खेला है। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की चर्चित सीट पर डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा आखिरी पड़ाव में कांग्रेस के खेवनहार बने हैं। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक हैं और वर्तमान में हमीरपुर में सेवाएं दे रहे हैं। डॉक्टर वर्मा हिमाचल प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव के पद पर भी तैनात हैं।
डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा के पिता रणजीत सिंह वर्मा पूर्व में उद्योग मंत्री रह चुके हैं। डॉक्टर वर्मा की गिनती कांग्रेस प्रचार कमेटी के चेयरमैन एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबियों में होती है। डॉक्टर वर्मा पिछले कई सालों से चुनाव की तैयारी कर रहे थे।
उन्होंने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र कि तकरीबन सभी ग्राम पंचायतों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर सुर्खियां बटोरी थी। अब विधानसभा का टिकट मिलने के बाद उनका सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान विधायक नरेंद्र ठाकुर के साथ होगा। नरेंद्र ठाकुर पूर्व में दो चुनाव जीत चुके हैं।
इससे पहले भाजपा ने भरमौर विधानसभा क्षेत्र से न्यूरो सर्जन डॉक्टर जनक राज को टिकट देकर विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। लेकिन अब कांग्रेस ने भी हमीरपुर से एक चिकित्सक पर सियासी दांव चला है।