कांग्रेस के भारत बंद के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस ने भी हिमाचल बंद करने का फैसला किया है। इस संबंध में सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को फरमान भी जारी कर दिए हैं।
प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने शुक्रवार को बताया कि 10 सितंबर को सुबह 11 बजे हिमाचल बंद किया जाएगा। इस संबंध में सभी जिला अध्यक्षों से कहा गया है कि इस सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी प्रमुख रूप से शामिल करें।