फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरभद्र के बाद अब कांग्रेस भी भारत-पाक टी-20 के खिलाफ

Sun, 28 Feb 2016 06:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बाद अब कांग्रेस पार्टी भी भारत- पाकिस्तान के बीच धर्मशाला में प्रस्तावित टी- 20 वर्ल्ड कप के मैच के विरोध में खड़ी हो गई है। रविवार को शिमला में प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


तय हुआ कि पार्टी बीसीसीआई से मांग करेगी कि वे बाकी टी- 20 मैचों से अर्जित होने वाली आय का एक हिस्सा प्रदेश के उन सभी शहीद के परिवारों को दें जिन्होंने हाल में हुए आतंकी हमलों में अपनी जान गंवाई है। क्रिकेट मैच को लेकर चल रही उठापटक के बीच कांग्रेस पार्टी के आला पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं का मन टटोलने के लिए कार्यकारिणी की बैठक बुलाई।

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्यों के अलावा जिला तथा ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में निर्णय हुआ कि कांग्रेस पार्टी इस मैच के खिलाफ है और इस मैच को हिमाचल की धरती पर न होने देने के लिए पूरी ताकत लगा देगी।
विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने बताया कि सभी पदाधिकारियों से बैठक के दौरान राय मांगी गई। सभी ने एक मत होकर शहीदों के परिजनों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए किसी भी सूरत में मैच न होने देने की बात कही। यही नहीं, बाकी मैचों से होने वाली आय का एक हिस्सा शहीदों के परिजनों को देने को लेकर बीसीसीआई से मांग करने का भी निर्णय हुआ।

इसके अलावा बीसीसीआई उपाध्यक्ष अनुराग ठाकुर और भाजपा से भी स्थिति साफ करने की मांग की है। चौहान ने बताया कि बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे का भी निर्णय लिया गया। कहा कि उनके दो दिवसीय दौरे के लिए समय लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें