फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिलासपुर परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर परीक्षा केंद्र का परीक्षा नियंत्रक (सीओई) श्याम लाल कौशल ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पीसी परीक्षा संचालन, अभिलेखों के रखरखाव और केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के समय महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कटवाल और केंद्र अधीक्षक सरवन कुमार परीक्षा संबंधी दायित्वों का निर्वहन करते हुए मिले। परीक्षा निर्धारित समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक हुई। केंद्र में कुल 84 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 78 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित रहे जबकि 6 अनुपस्थित रहे। एमएससी रसायन विज्ञान के तीनों परीक्षार्थी उपस्थित रहे। एमए प्रथम सेमेस्टर राजनीति विज्ञान में आठ में से सात, एमए द्वितीय सेमेस्टर अर्थशास्त्र में 12 में से 11 तथा एमए प्रथम सेमेस्टर समाजशास्त्र का एकमात्र परीक्षार्थी उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें