शिमला। खेल छात्रावास रोहड़ू के वॉलीबाल खिलाड़ी आदित्य ठाकुर का चयन खेलो इंडिया राष्ट्रीय एथलीट के रूप में हुआ है। भारतीय खेल प्राधिकरण ने खेलो इंडिया टैलेंट डेवलपमेंट डिवीजन के तहत राष्ट्रीय एथलीटों की सूची जारी की है। इसमें शिमला के आदित्य का नाम भी शामिल है। आदित्य देश की सर्वश्रेष्ठ खेल अकादमियों और साई नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अंतरराष्ट्रीय स्तर की उच्च स्तरीय कोचों की निगरानी में प्रशिक्षण हासिल करेंगे। केंद्र सरकार 8 वर्षों तक उनके प्रशिक्षण का पूरा खर्च उठाएगी और प्रति माह 10 हजार रुपये का जेब खर्च भत्ता भी प्रदान करेगी। आदित्य मूल रूप से जिला सोलन के गांव कोटखुर्द (डाकघर ओछघाट) के रहने वाले हैं। स्पोर्ट्स हॉस्टल रोहड़ू के मुख्य कोच देवेंद्र चौहान के मार्गदर्शन में आदित्य ने अपनी खेल विधा को चमकाया। संवाद