प्रदेश के 1100 से अधिक सरकारी स्कूलों में निजी कंपनी के तहत आउटसोर्सिंग पर रखे कंप्यूटर शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।
बुधवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश जारी कर आउटसोर्सिंग पर रखे कंप्यूटर शिक्षकों की छुट्टियों के दौरान स्कूलों में उपस्थिति सुनिश्चित करवाने को कहा है।
शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने छुट्टियों के दौरान स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों से कंप्यूटर लैब के कामकाज को दुरुस्त करवाने को कहा है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के कई स्कूलों में आईटी शिक्षा देने का जिम्मा नाइलिट कंपनी को दिया है।