फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्नातक की डिग्री पूरी करने और श्रेणी सुधार परीक्षा 21 से

विज्ञापन
विज्ञापन
एचपीयू ने संभावित डेटशीट की जारी, 8 फरवरी तक दर्ज होंगी आपत्तियां
विज्ञापन

धर्मशाला और चौड़ा मैदान कॉलेज बनाए परीक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक डिग्री पूरी करने और श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के अनुसार परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। संभावित शेड्यूल विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि संभावित शेड्यूल में आपत्ति एचपीयू की कंडक्ट ब्रांच को ईमेल से 8 फरवरी तक छात्र भेज सकते हैं। इसमें जरूरी बदलाव कर 10 फरवरी को फाइनल डेटशीट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बीए, बीएससी, बीकॉम के शैक्षणिक सत्र 2013-14 से 2017-18 तक की डिग्री की पूर्णता एवं सुधार के लिए ये मौका दिया गया है। इनके परीक्षा फार्म माह नवंबर और दिसंबर 2024 में भरे जा चुके हैं। इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश में सिर्फ दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ये केंद्र डिग्री कॉलेज धर्मशाला और राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा चौड़ा मैदान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें