फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में कुक की नियुक्ति पर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत

Mon, 23 Sep 2019 10:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
विज्ञापन

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत करगाणु की प्राथमिक पाठशाला हियुण शलामु में मिड-डे-मील के लिए रसोइया की नियुक्ति सवालों के घेरे में आ गई है। 21 सितंबर को हुई साक्षात्कार प्रक्रिया के तहत यह नियुक्ति हुई।

विज्ञापन


इसी दिन सिरमौर में उपचुनाव का एलान होने से आचार संहिता भी लागू हो गई। शलामु गांव के ही रणदीप शर्मा ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करार दिया है।

उन्होंने एसडीएम एवं उपमंडल निर्वाचन अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर इस मामले की जांच की मांग की है। निर्वाचन अधिकारी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बारे शिक्षा उपनिदेशक को नोटिस भेजकर एक दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करगाणु की प्राथमिक पाठशाला हियुण शलामु में मध्याह्न भोजन के लिए कुक की नियुक्ति 21 सितंबर को करने की शिकायत शलामु निवासी एक व्यक्ति ने एसडीएम राजगढ़ को कर इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।
विज्ञापन


शलामु निवासी रणदीप शर्मा ने शिकायत में कहा कि 21 सितंबर को एसएमसी, स्कूल प्रशासन व पंचायत प्रधान ने कुक के साक्षात्कार लेकर एक अयोग्य उम्मीदवार को नियुक्त कर दिया जबकि उसने प्रार्थना पत्र भी उसी दिन दिया था।

एसएमसी के निर्देशानुसार 11 सितंबर तक के आवेदन ही मान्य थे। शिकायतकर्ता ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम राजगढ़ नरेश वर्मा ने शिकायत की पुष्टि की है।

उन्होंने  बताया कि उन्होंने उपनिदेशक प्राथमिक सिरमौर को एक दिन के भीतर रिपोर्ट देने के लिए कहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें