फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: फास्ट टैग बनवाने को लेकर विवाद, अधिकारी पर बदसलूकी के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने सदर थाने में दी शिकायत
विज्ञापन

कहा-खाता खुलवाने के बाद फास्ट टैग बनाने से किया इन्कार
कंपनी के अधिकारी का तर्क, फास्ट टैग नहीं बनने की बात पर की बदसलूकी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मालरोड स्थित एयरटेल के ऑफिस में फास्ट टैग बनवाने के लिए आए ग्राहक ने एक अधिकारी पर फोन पर बदसलूकी करने के आरोप लगाए हैं। भराड़ी के रहने वाले शिकायतकर्ता संजीव सूद ने इस बारे में थाना सदर में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें अपनी नई गाड़ी के लिए फास्ट टैग बनवाना था। इसको लेकर वह एयरटेल के मालरोड स्थित ऑफिस में पहुंचे। यहां उन्हें कार्यालय में मौजूद कर्मचारी ने बताया कि फास्ट टैग बन जाएगा। इसके लिए आपको दस्तावेज जमा करवाने के साथ ही 150 रुपये में अकाउंट खुलवाना होगा। दोपहर 3:00 बजे तक फास्ट टैग बन जाएगा। इसके बाद उन्हें खाता खुलवाने के बाद उसमें 1,000 रुपये जमा करवाने के लिए कहा। उन्होंने उक्त राशि को खाते में जमा करवा दिया, इसके बावजूद जब उन्होंने फास्ट टैग के बारे में कार्यालय में संपर्क किया तो कर्मचारी आनाकानी करने लगे। इस बारे में जब पता करने के लिए कार्यालय में पहुंचे तो उन्हें बताया कि उनका फास्ट टैग नहीं बन सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने फोन पर इस बारे में कंपनी के अधिकारी से बात की तो उन्होंने उनके साथ बदसलूकी की। इसके बाद उन्होंने इस मामले के बारे में थाना सदर में लिखित में शिकायत दी। संजीव सूद ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से दिल्ली जाना था और कंपनी कार्यालय के कर्मचारियों और अधिकारी की लापरवाही के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जब इस बारे में कंपनी के अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने नाम नहीं बताने की शर्त पर बताया कि उनसे इस बारे में पुलिस ने संपर्क किया है। शिकायतकर्ता ने उल्टा उनसे और कर्मचारियों से बदसलूकी की है। उनकी गाड़ी में स्थायी नंबर प्लेट नहीं है, जिस वजह से फास्ट टैग नहीं बन सकता था। इस बारे में जब उन्हें बताया गया तो उन्होंने सभी के साथ बदसलूकी करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें