फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री के ओएसडी मामराज के खिलाफ आयोग से शिकायत

Tue, 16 Apr 2019 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
माम राज पुंडीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के ओएसडी माम राज पुंडीर लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करने में जुटे हैं। प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग के पास इस संबंध में सोमवार को एक लिखित शिकायत भी भेजी है। चुनाव आयोग से ओएसडी पुंडीर के खिलाफ चुनाव आचार संहिता और सरकारी सेवा नियमों के तहत के कार्रवाई करने की मांग की है।  

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को एक लिखित शिकायत भेजी है। इसमें कहा गया है कि शिक्षा मंत्री के ओएसडी पुंडीर राजनीतिक गतिविधियों में संलिप्त हैं, जबकि वह सरकार नौकरी में तैनात हैं। इस पत्र में आरोप लगाया है कि ओएसडी सत्ताधारी दल भाजपा के पक्ष में प्रचार में कर रहे हैं, जो सरकारी सेवा नियमों का भी सीधे तौर पर उल्लंघन है।

इसके अलावा यह आगामी लोकसभा चुनाव आचार संहिता की भी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चुनाव आयोग को भेजे शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि ऑफिशियल फेसबुक एकाउंट भी मामराज पुंडीर के नाम से चलाया जा रहा है। इस पर खुले तौर पर भाजपा का लोकसभा चुनाव प्रचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें