फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM वीरभद्र के गृह क्षेत्र में दो धर्म संगठनों के बीच टकराव, बढ़ा तनाव

Sun, 14 May 2017 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के गृह क्षेत्र रामपुर में रविवार को दो धर्मों के संगठनों में टकराव के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया है। यहां पदम स्कूल रामपुर सभागार में होने वाली मसीही महासत्संग प्रार्थना सभा देव संस्कृति रक्षा मंच के विरोध के चलते रद्द करनी पड़ी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ईसाई समुदाय द्वारा यहां मसीही महासत्संग प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाना था जिसमें यूएसए से पादरी मार्क एडरसन रामपुर पहुंच गए थे। वहीं, 15 मई को मुख्यमंत्री को भी मुख्यातथि के रूप में इस कार्यक्रम में पहुंचना था।

मगर इससे पहले ही यहां देव संस्कृति रक्षा मंच के बैनर तले हिंदू संगठन के लोगों ने रविवार को पहले बाजार से होते हुए बस अड्डे तक रैली निकाली और फिर इस सभा को खदेड़ने के लिए आगे बढ़े।
विज्ञापन


स्कूल गेट पर तैनात पुलिस ने इन सबको अंदर जाने से रोका। इस पर दोनों तरफ से जमकर धक्कामुक्की हुई। लोहे के बने गेट को तोड़ने की कोशिश की गई। धक्कामुक्की के दौरान कई महिला कार्यकर्ताओं को हल्की चोंटें आईं। साथ ही कई पुलिस कर्मचारियों को भी चोटें आईं।

मंच ने आरोप लगाया कि विदेशी पादरी मार्क एडरसन के प्रायोजित कार्यक्रम के बहाने धर्मांतरण किया जा रहा है जिसका देव संस्कृति रक्षा मंच रामपुर ने पुरजोर विरोध किया। लोगों ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

सभा पर भड़के लोग, सीएम को लेकर भी खड़े किए सवाल

मंच के जिला संयोजक संदीपनी भारद्वाज ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने उनकी महिला सदस्यों की पिटाई भी की। भारद्वाज ने ईसाई पादरी और प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया।

कहा कि प्रशासन ने सरकारी स्कूल परिसर को कैसे धर्मांतरण कार्यक्रम के लिए दे दिया। उन्होंने प्रशासन से पूछा है कि क्या प्रशासन हिंदू कथा और पूजा-पाठ के लिए सरकारी स्कूल दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के क्षेत्र में देवी-देवता का अपमान हो रहा है।

मुख्यमंत्री स्वयं इस कार्यक्रम में शरीक हो रहे हैं। यह हैरान करने वाला विषय है। इससे कई गंभीर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी पादरी विदेशी धन से भोले भाले लोगों को हिंदू से ईसाई बनाने में लगे हुए हैं, जो कि गैर कानूनी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मार्क एडरसन इससे पहले भी देश के विभिन्न हिस्सों में कई सभाएं कर हजारों लोगों का धर्मांतरण कर चुके हैं। यह देश और हिंदू धर्म के हित में नहीं है। देव संस्कृति मंच प्रदेश में हो रहे धर्मांतरण को बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

धर्मांतरण का गलत आरोप : पास्टर

पास्टर कमलेश नेगी ग्रेट कमीशन फैलो चर्च ने बताया कि महाप्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण के आरोप गलत हैं। उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभा में मुख्यमंत्री ने भी 15 मई को आना था। लेकिन स्कूल परिसर के सभागार को स्कूल प्रबंधन ने बंद कर दिया है जबकि दो दिन का उन्होंने भुगतान भी किया है। उनका सामान भी सभागार में बंद कर दिया है। 

महिला कार्यकर्ताओं से मारपीट गलत : डीएसपी
डीएसपी देव कुमार ने बताया इस तरह कार्यक्रम के लिए स्कूल सभागार में परमिशन देना गलत है। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं से मारपीट का मामला गलत है। अगर ऐसा मामला है तो छानबीन करेंगे। एसडीएम रामपुर डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि इस मामले को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य से पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें