फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2022: बारबाडोस के खिलाफ चमकीं रेणुका, बर्मिंघम में हिमाचल की बेटी के चर्चे

Thu, 04 Aug 2022 06:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

बारबाडोस की टीम को रेणुका ठाकुर ने शुरूआती झटके देते हुए चार ओवर में 10 रन देकर चार विकेट झटक लिए। रेणुका के प्रतियोगिता में नौ विकेट हो गए हैं। 
विज्ञापन
रेणुका ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों में हिमाचल की बेटी के चर्चे हैं। भारत की महिला क्रिकेट टीम में शामिल रेणुका ठाकुर का दमदार प्रदर्शन जारी है। बारबाडोस के खिलाफ खेले गए मैच में रेणुका ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। इसके साथ रेणुका इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा विकेट लेनी वाली क्रिकेटरों की सूची में पहले नंबर पर चल रही हैं। रेणुका अब तक प्रतियोगिता में तीन मैचों में नौ विकेट ले चुकी हैं। 

विज्ञापन


पिछले कुछ समय से अपने दमदार प्रदर्शन के चलते रेणुका भारत की मुख्य गेंदबाज बन गई हैं। झूलन गोस्वामी की कमी को रेणुका ने पूरा कर दिया है। प्रतियोगिता में आस्ट्रेलिया के खिलाफ हिमाचल की इस गेंदबाज ने चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। चार ओवर में महज 18 रन दिए। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ एक विकेट लेने में सफलता हासिल की। इस मैच में रेणुका ने पहला ओवर मेडन फेंका था। 

बुधवार रात को बारबाडोस के खिलाफ रेणुका ने अकेले दम पर भारत को जीत दिलवाई। लक्ष्य की पीछा करने उतरी बारबाडोस की टीम को रेणुका ठाकुर ने शुरूआती झटके देते हुए चार ओवर में दस रन देकर चार विकेट झटक लिए। रेणुका के प्रतियोगिता में नौ विकेट हो गए हैं। 
विज्ञापन


हिमाचल की रेणुका ठाकुर ने बेहतर गेंदबाजी के दम पर अलग पहचान बनाई है। खुशी है कि एचपीसीए से निकली क्रिकेटर रेणुका आज दुनिया में नाम कमा रही हैं। उम्मीद है कि आगे भी रेणुका का बेहतर प्रदर्शन जारी रहेगा और भारतीय टीम मिलकर देश के क्रिकेट के खेल में पहला गोल्ड जीतेगी। - आरपी सिंह, उपाध्यक्ष, एचपीसीए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें