हिमाचल में व्यावसायिक गैस सिलिंडर के दाम 23.50 रुपये बढ़ गए हैं। उपभोक्ताओं को अब 100 रुपये मजदूरी भाड़े के साथ 1511 रुपये में सिलिंडर मिलेगा। इसके अलावा नॉन सब्सिडी सिलिंडर के दाम 5.50 रुपये बढ़ाए गए हैं।
अप्रैल में इसके दाम 748 रुपये थे। इस माह दाम बढ़कर 753.50 रुपये हो गए हैं। पहल योजना से नहीं जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को सरकार सब्सिडी नहीं देती है। पहली मई से पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडरों के नए दाम लागू हो गए हैं।
उधर चुनावी मौसम के लगातार दूसरे महीने सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर के दाम नहीं बढ़े हैं। इस माह 753 रुपये में घरेलू गैस सिलिंडर मिलेगा। होम डिलिवरी के 50 रुपये अलग से देने होंगे।
जीएसटी मिलाकर उपभोक्ताओं को मई में सिलिंडर लेने के लिए 805 रुपये देने पड़ेंगे। इसमें से 253 रुपये की सब्सिडी उपभोक्ताओं के बैंक खाते में लौटाई जाएगी।