फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण लीला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में मंगलवार को श्रीकृष्ण लीला कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पहले दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का श्रवण किया। इस दौरान बाजार और आसपास के क्षेत्रों से श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। इस अवसर पर गंगोत्री से आए कथा व्यास आचार्य सौरभ ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। मथुरा की कारागार में देवकी और वसुदेव के यहां श्रीकृष्ण ने जन्म लिया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और भजन-कीर्तन के साथ जन्मोत्सव मनाया। आचार्य सौरभ ने कहा कि श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप निष्कपट प्रेम और सरलता का संदेश देता है। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि सभा के प्रधान अजय सूद, महासचिव धर्मपाल पुरी, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण डोरा ने आचार्य सौरभ का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें