फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शूलिनी मेले में युवाओं में रंग-बिरंगे टैटू का क्रेज

विज्ञापन
विज्ञापन
200 से 3000 रुपये तक बन रहे टैटू, विशेषज्ञों ने संक्रमण से बचाव को लेकर दी चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ऐतिहासिक शूलिनी मेले के दौरान युवाओं और महिलाओं में टैटू बनवाने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। मालरोड और ठोडो मैदान के आसपास लगे स्टॉलों पर 200 से 3000 रुपये तक में टैटू बनाए जा रहे हैं। युवा भगवान शिव, ओम और स्वास्तिक जैसे धार्मिक प्रतीक अपने शरीर पर गुदवा रहे हैं, जबकि महिलाओं में बटरफ्लाई टैटू का रुझान अधिक देखा जा रहा है। काले रंग के साथ अब पीले और लाल रंग की स्याही से भी टैटू बनाए जा रहे हैं। हालांकि, टैटू बनवाने में लापरवाही भी सामने आई है, जहां कुछ स्टॉलों पर एक ही सुई का कई लोगों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. चारू ने कहा कि टैटू बनवाते समय नई सुई, साफ इंक और ग्लव्स का इस्तेमाल बेहद जरूरी है, अन्यथा गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें