फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वीकेंड पर कसौली-चायल में उमड़ा सैलानियों का सैलाब, सड़कों पर लगा लंबा जाम

विज्ञापन
कंडाघाट में जाम के कारण लगी वाहनों की लंबी कतारें। संवाद
विज्ञापन
अवैध पार्किंग और सिंगल लेन सड़क बनी मुसीबत, धर्मपुर-कसौली मार्ग से कंडाघाट तक घंटों फंसे रहे वाहन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को गढ़खल से कसौली तक पैदल करना पड़ा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ते तापमान के बीच पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। वीकेंड पर पर्यटन नगरी कसौली और चायल के होटल पूरी तरह पैक रहे, जिससे होटल कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। हालांकि बढ़ती भीड़ के चलते बुनियादी सुविधाएं और यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रविवार को धर्मपुर-कसौली मार्ग और कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। छत्तरीमोड़ से लेकर गढ़खल तक पूरा मार्ग जाम से प्रभावित रहा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कई पर्यटकों और स्थानीय लोगों को गढ़खल से कसौली तक का सफर पैदल तय करना पड़ा। बताया जा रहा है कि गढ़खल के आसपास अवैध पार्किंग और सड़क की संकीर्णता जाम का प्रमुख कारण रही। कसौली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राज कुमार सिंगला ने बताया कि इस वीकेंड पर पर्यटकों की आवाजाही अच्छी रही, जिससे कारोबार को फायदा हुआ, लेकिन कुछ स्थानों पर सड़क संकरी होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। मौके पर पुलिस तैनात रही, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या के कारण स्थिति नियंत्रण में नहीं आ सकी। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर कंडाघाट के पास भी रविवार को भारी जाम देखने को मिला। दोपहर बाद पर्यटकों की वापसी के समय कंडाघाट बाजार क्षेत्र में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यहां फोरलेन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी बाजार के भीतर अब तक सिंगल लेन सड़क ही चालू है। फोरलेन से अचानक सिंगल लेन पर आने से दोनों ओर से वाहनों की भिड़ंत जैसी स्थिति बन जाती है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो जाता है।

कंडाघाट में जाम के कारण लगी वाहनों की लंबी कतारें। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें