फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एसवीएम स्कूल ढली में हुआ सामूहिक गायन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के सरस्वती विद्या मंदिर ढली में शुक्रवार को नमामि भारतम अभियान के तहत राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार विद्या भारती की राष्ट्रीय समिति के आह्वान पर देशभर में आज एक साथ सामूहिक वंदे मातरम गायन किया गया। इसकी के तहत स्कूल में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक मनोहर वर्मा ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्र भक्ति की भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य भावना ठाकुर समेत कई अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें