फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर में ठंड से बढ़ने लगे जुकाम-बुखार के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीयू की मेडिसिन ओपीडी में मरीजों की भीड़
विज्ञापन

बच्चे और बुजुर्ग हो रहे हैं सबसे ज्यादा ग्रसित
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मौसम में आए बदलाव और सर्दी बढ़ने से जुकाम तथा वायरल बुखार के मामले आने शुरू हो गए हैं। एक दिन के अवकाश के बाद सोमवार को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) क्षेत्रीय अस्पताल की मेडिसन और बाल रोग विभाग की ओपीडी में मरीजों की खूब भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


बाल रोग विभाग में सौ और मेडिसन विभाग में 120 मरीजों ने चेकअप करवाया। डाॅ. सोनिया कश्यप और डाॅ. कपिल ने रोगियों की जांच की। इनमें जुकाम और बुखार के मामले अधिक रहे। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. अंकुर धर्माणी ने कहा कि बच्चों में भी बुखार और जुकाम के मामले बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को चिकित्सकों को दिखाने के बाद ही दवाओं का सेवन करवाएं। उन्होंने कहा कि वायरल फीवर एक दूसरे को फैलता है। इसलिए एहतियात बरतें तथा एक दूसरे का रूमाल इस्तेमाल न करें। बच्चों और बुजुर्गों को सर्दी से बचाएं। खासकर बुजुर्ग सुबह की सैर करने से बचें तथा शाम को ही सैर करें।
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें