एचपीसीए की लालपानी स्थित क्रिकेट अकादमी में आज से प्रशिक्षण शुरू होगा।
अकादमी चला रहे जिला शिमला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर का कहना है कि अब फिर से अकादमी को खोला जा रहा है।
उन्होंने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक 3 बजे के बाद और शनिवार और रविवार को 11 बजे से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
एचपीसीए के चीफ कोच अनुजपाल दास खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। गौरतलब है कि एचपीसीए मामले के बाद यह अकादमी भी काफी विवादों में रह चुकी है।
नगर निगम ने अकादमी की दीवार को अवैध बताया था। उसके बाद इसके गेट पर दीवार भी लगाई गई है।