शिमला। रिज मैदान पर इनर व्हील क्लब की ओर से आयोजित अंगदान जागरूकता शिविर में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार आईटी गोकुल बुटेल ने मरणोपरांत अंग और ऊतक दान करने की शपथ ली। उन्होंने अंगदान का शपथ पत्र भरकर लोगों को भी अंगदान करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि मरने के बाद अंगदान कर कई लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकती है। इसलिए इस नेक काम के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। शिविर सोटो (स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन) की ओर से लगाया गया था। इस मौके पर सोटो की मीडिया कंसल्टेंट रामेश्वरी एवं प्रोग्राम असिस्टेंट ने अंगदान का महत्व बताया। सोटो हिमाचल की आफिशियल वेबसाइट www.sotto himachal.in के तहत अब कोई भी व्यक्ति घर बैठे अंगदान करने के लिए शपथपत्र भर सकते हैं। संवाद