फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र मनाएंगे 81 वां जन्म दिन

Mon, 23 Jun 2014 11:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह सोमवार को अपना 81वां जन्मदिन मनाएंगे। वह सुबह अपने निजी आवास हाली लॉज में होंगे और मिलने आने वालों से शुभकामनाएं लेंगे।
विज्ञापन


दोपहर साढ़े बारह बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन आएंगे। इस दौरान वह अपने जन्मदिवस पर आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री इसके बाद मूक बधिर संस्थान ढली के बच्चों से मिलने जाएंगे। उनके साथ थोड़ा वक्त गुजारेंगे। वापसी में संजौली सत्संग भवन में आयोजित होने वाले एक और रक्तदान शिविर में शामिल होंगे।
विज्ञापन


हिमाचल की राजनीति में वीरभद्र सिंह की एक अलग पहचान है। 23 जून 1934 को शिमला जिले के सराहन में पैदा हुए वीरभद्र सिंह ने राजनीतिक जीवन में लंबा सफर तय किया है।
विज्ञापन


वह 1962 में पहली बार लोकसभा के सांसद चुने गए थे। प्रदेश में सबसे अधिक छह बार मुख्यमंत्री बनने का रिकार्ड भी वीरभद्र सिंह के नाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें