फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश को न्योता देने निकलेंगे वीरभद्र सिंह

Sun, 19 Oct 2014 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह खुद निवेशकों को निमंत्रण देने के लिए मुंबई, बंगलूरू और अहमदाबाद जाएंगे। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के उद्योग, श्रम और रोजगार मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्य सचिव पी. मित्रा सहित प्रदेश के दर्जन भर से अधिक अधिकारी शिमला से रवाना होंगे।
विज्ञापन


राज्य सरकार की ओर से कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। शनिवार शाम कार्यक्रम में मामूली फेरबदल किया गया। पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक नवंबर को ही शिमला से रवाना होना था, लेकिन अब वे तीन नवंबर को जाएंगे। चार और पांच नवंबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल मुंबई में निवेशकों के साथ मुलाकात करेगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा।

इस दौरान हिमाचल की ओर से उद्योगों के लिए दी जाने वाली छूट के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। सात नवंबर को बंगलूरू में ऐसा ही कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें उद्योगपतियों को हिमाचल में उद्योग लगाने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। आठ नवंबर को अहमदाबाद के लिए प्रोग्राम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


पहले दो और तीन नवंबर को दिल्ली में भी कार्यक्रम तय किया गया था, लेकिन इसे अभी निरस्त कर दिया गया है। दिल्ली के लिए बाद में कार्यक्रम तय किया जाएगा। उद्योग निदेशक राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री खुद निवेशकों को हिमाचल में आने का निमंत्रण देंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें