फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं धूमल'

Fri, 09 Oct 2015 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कोई मनमुटाव नहीं है। मौजूदा विधायक एकजुट हैं और जो आजाद चुनाव जीते हैं वे विधायक भी कांग्रेस के साथ हैं। प्रेम कुमार धूमल मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, जो कभी पूरे नहीं होंगे। वीरभद्र सिंह वीरवार देर शाम डलहौजी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रेम कुमार धूमल राजनीति में गिरावट लाकर नई राजनीति कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस शालीनता के साथ कार्य करेगी। उन्हें भाजपा की कोई चिंता नहीं है। कहा कि वह प्रजातंत्र में विश्वास रखते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के दादरी हादसे को लेकर कहा कि धार्मिक भावनाओं को उत्तेजित करना अच्छी बात नहीं और धर्मों के रीति-रिवाजों में दखल नहीं देना चाहिए, जब तक यह कानून के दायरे में हो।

उन्होंने कहा कि जिला चंबा का उनका दौरा काफी सफल रहा। प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। सरकार चाहती है कि डलहौजी में भी पर्यटन को बढ़ावा मिले। कहा कि गोपालपुर की तर्ज पर डलहौजी के कालाटोप में चिड़ियाघर बनाए जाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


ताकि पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। इस दौरान वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, विधायक आशा कुमारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें