फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विस चुनावः एग्जिट पोल पर सीएम वीरभद्र सिंह का बड़ा बयान

Sun, 17 Dec 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राहुल गांधी के ताजपोशी समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिमला लौट आए हैं। मुख्यमंत्री 17 दिनों के बाद प्रदेश में लौटे हैं। शिमला पहुंचते ही उन्होंने सत्ता में वापसी का दम भरते हुए कहा कि बीते पांच सालों में जो विकास कांग्रेस सरकार ने किया है,
विज्ञापन


उसी के दम पर पार्टी सत्ता में लौटेगी। उन्होंने एग्जिट पोल के आए रुझानों को नकारते हुए कहा कि सोमवार को तस्वीर सबके सामने साफ हो जाएगी। वीरभद्र ने कहा कि कांग्रेस काम पर विश्वास रखती है, उसी से मिशन रिपीट कामयाब होगा।

नतीजे आने के बाद एग्जिट पोल की हकीकत भी खुल जाएगी। दिल्ली से शिमला पहुंचते ही पत्रकारों से बातचीत के दौरान वीरभद्र सिंह ने कहा कि मेरा अपना एग्जिट पोल बोलता है कि सोमवार को सारे समीकरण बदल जाएंगे और कांग्रेस सरकार बनाएगी। 
विज्ञापन

नतीजों को लेकर होंगी बैठकें

सरकार ने पिछले पांच वर्ष में रोजगार से लेकर हर क्षेत्र में काम किया है। वीरभद्र सिंह 29 नवंबर से प्रदेश से बाहर थे। इस दौरान उन्होंने केरल में स्वास्थ्य लाभ लिया।

दस दिन केरल में बिताने के बाद मुख्यमंत्री ने दिल्ली में समय व्यतीत किया। अब नतीजों के लिए केवल 24 घंटे शेष बचे हैं। नतीजे वाले दिन वीरभद्र अपने आवास हॉली लॉज पर ही मौजूद रहेंगे।

वीरभद्र सिंह के लौटते ही सियासी हलचल तेज हो गई है। उनके आवास पर देर शाम कई नेता मिलने पहुंचे। रविवार को उन्होंने नतीजों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को मंथन के लिए बुलाया है। वीरभद्र खुद अर्की विधानसभा से चुनाव लड़े हैं, जबकि बेटा विक्रमादित्य शिमला ग्रामीण से प्रत्याशी था।
विज्ञापन

राहुल के अध्यक्ष बनने पर ये बोले बीरभद्र

वीरभद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी में अब नए युग की शुरुआत हो गई है, इसके साथ ही पार्टी में और ज्यादा मजबूती आएगी। युवा हाथों में पार्टी की कमान जाने से कार्यकर्ताओं में ज्यादा जोश है।

बतौर पार्टी उपाध्यक्ष राहुल ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। उन्होंने जिस तरह से प्रधानमंत्री की नीतियों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया, उससे विपक्षी दल बुरी तरह से घिरा।

संसद में भी उन्होंने अपने आप को बेहतरीन साबित किया है। हाल ही के चुनावों में राहुल ने पार्टी का जिस तरह से नेतृत्व किया, उससे उनकी राजनीतिक परिपक्वता साफ झलकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें